19 Apr 2024, 16:19:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

नए एलबम की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं बॉब डायलन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2016 12:39PM | Updated Date: Feb 17 2016 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलस। महान गायक बॉब डायलन 2015 में रिलीज हुए एलबम ‘शेडोज इन द लाइट’ की सफलता के बाद एक नए एलबम की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। बिलबोर्ड के अनुसार 11 बार ग्रैमी पुरस्कार जीत चुके 74 वर्षीय गीतकार डायलन हॉलीवुड के कैपिटोल स्टूडियोज के स्टूडियो बी में इंजीनियर अल श्मिट के साथ रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। श्मिट ने ‘शेडोज इन द लाइट’ के लिए भी काम किया था।

श्मिट ने कहा, वह बहुत अच्छा गा रहे हैं। स्टूडियो में उनका मिजाज लाजवाब है। हम अच्छा समय बिता रहे हैं। हम दोनों को साथ काम करके ऐसा लग रहा है जैसे दो पुराने दोस्त मिल गए हों। हम एक दूसरे के साथ काम करके सहज महसूस करते हैं। डायलन इस रिकॉर्ड का निर्माण भी कर रहे हैं और इंजीनियर ने उनकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, वह असाधारण है और हर चीज के जानकार हैं। वह जानते हैं कि प्रति क्षण क्या हो रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »