20 Apr 2024, 02:33:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

सेक्स है थालिया की खूबसूरती का राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2016 2:49PM | Updated Date: Jan 16 2016 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मैक्सिकन सिंगर थालिया अपने जवां शरीर और चमकते चेहरे को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता। ये सिंगर 20 या 25 या सालों की नहीं, बल्कि पूरे 44 साल की है।

थालिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी इस फिटनेस का सबसे बड़ा राज सिर्फ सेक्स है, जिसका सुझाव उन्हें उनकी एक फिटनेट टीचर ने दिया था। थालिया के मुताबिक समय पर सेक्स भी लोगों को खूबसूरत बनाता है।

उन्होंने दावा किया कि एक रात वो कम से कम 50 बार चर्मोत्कर्ष तक पहुंची है। गौरतलब है कि थालिया एक मशहूर गायिका हैं, जिनकी उम्र 44 साल हो गई हैं। उनके पति का नाम टॉमी मोटोला है, जो खुद एक संगीतकार हैं और 67 साल के हैं।


थालिया का कहना है कि सेक्स हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। अपनी खूबसूरती और फिटनेस को बनाए रखने के लिए हम भले ही जिम जाएं या न जाएं, पर सेक्स जरूर करना चाहिए। इससे शरीर से फालतू प्रोटीन बाहर निकाल आता है।

थालिया ने कहा कि सेक्स में भी जिम में की जाने वाली एक्सरसाइज के समान ही एनर्जी खर्च होती है, जो शरीर और फिटनेस के किए फायदेमंद होती है। खास बात ये है कि इससे लोग अपनी फिटनेस को मेनटेन रखने के साथ ही खुश भी रह सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »