19 Apr 2024, 19:58:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

केंडल का परिवार हैरी स्टाइलेज के साथ उनके संबंधों को लेकर नाखुश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2016 10:41AM | Updated Date: Jan 7 2016 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। मॉडल केंडल जेनर का परिवार उनके और ब्रिटिश गायक हैरी स्टाइलेज के संबंधों को लेकर खुश नहीं है। एसशोबिज की खबर में बताया गया है कि रियलिटी टीवी स्टार, 20 वर्षीय केंडल का परिवार हैरी स्टाइलेज की दिलफेंक आदत की वजह से परेशान है।

खबर के अनुसार, परिवार ने केंडल को उनके और हैरी के संबंधों को लेकर चेताया है। वैसे भी हैरी एक बार पहले भी केंडल का दिल तोड़ चुके हैं। एक सूत्र ने बताया पहली बार वह दोनों कई साल पहले मिले थे। तब केंडल के करियर की शुरूआत ही हुई थी। आम किशोरी की तरह वह भी हैरी की दीवानी थीं और उनके रिश्ते बन गए थे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »