29 Mar 2024, 15:51:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

किम करदाशियां के बेटे की फोटो के बदले 25 लाख डॉलर की पेशकश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2015 4:30PM | Updated Date: Dec 26 2015 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। सेलिब्रिटी दंपति केन्ये वेस्ट और किम करदाशियां वेस्ट को उनके बेटे की पहली तस्वीरों के बदले 25 लाख डॉलर देने की पेशकश की गई है।
   
टीएमजी की खबर के अनुसार मशहूर दंपति के बेटे सेंट का जन्म 5 दिसंबर को हुआ था और उसके जन्म के बाद से ही पहली बार उसकी तस्वीरों को दिखाने के लिए प्रकाशकों की तरफ से प्रस्तावों का सिलसिला जारी है। टीएमजी के अनुसार, दंपति को 20 लाख डॉलर से लेकर 25 लाख डॉलर तक देने की पेशकश की गई है। सेंट की दो वर्षीय बड़ी बहन नार्थ समेत पूरे परिवार की तस्वीर के लिए अनुरोध किया गया है।
   
हालांकि अंदरूनी सूत्रों ने वेबसाइट को बताया कि लगभग तय है कि दंपति तस्वीरों के लिए सभी प्रस्तावों को अस्वीकार कर देंगे। जब नार्थ का जन्म हुआ था तब 38 वर्षीय केन्ये ने उसकी कुछ चुनिंदा तस्वीरों को अपनी सास क्रिस जेनर के टॉक शो पर दिखाया था और ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि पहली बार सेंट की तस्वीरें किम की बहन खोलोए करदाशियां के नए कार्यक्रम ‘‘कॉकटेल्स विद खोलोए’’ में दिखाई जाएगी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »