20 Apr 2024, 18:28:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

अमेरिकी वित्तीय व्यवस्था में ब्रैड पिट को दिखती है ‘‘कुछ गड़बड़ी’’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2015 10:58AM | Updated Date: Nov 30 2015 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट का कहना है कि अमेरिका की वित्तीय व्यवस्था में कुछ गंभीर गलती है। रैप की खबर के अनुसार, 51 वर्षीय ब्रैड ने कहा कि ‘‘द बिग शॉर्ट’’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने वर्ष 2008 की आर्थिक मंदी के बारे में जाना। उनका मानना है कि उसके बाद से ज्यादा कुछ बदला नहीं है।
 
ब्रैड ने कहा, कुछ तो ऐसा है, जो वाकई गलत है। आप अब विशेषज्ञों से बात कीजिए तो वे कहेंगे कि कुछ भी बदला नहीं है। बिना जिम्मेदारी के धन बनाने का अधिकार अब भी मौजूद है। सारी चीजें अब भी जारी हैं, बस इनके परिदृश्य कुछ अलग-अलग हैं लेकिन बदला कुछ भी नहीं है। यही समस्या है।
 
यह फिल्म माइकल लुइस द्वारा लिखी गई इसी नाम की पुस्तक पर आधारित है। ब्रैड का मानना है कि इस आर्थिक मंदी के कारण कई लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। ब्रैड को इस बात का गुस्सा है कि इतने अधिक लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े। उन्होंने कहा, परिवार सड़कों पर आ गए, उन्होंने अपनी जीवन भर की पूंजी गंवा दी और फिर भी किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया। किसी भी वरिष्ठ अधिकारी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया। यह आश्चर्यजनक है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »