19 Apr 2024, 17:07:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

मार्टिन ने बेटे चार्ली शीन के ‘साहस’ को किया सलाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2015 1:59PM | Updated Date: Nov 20 2015 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। मार्टिन शीन ने अपने अभिनेता बेटे चार्ली शीन की सराहना की है कि उन्होंने एचआईवी होने की बात स्वीकार की। ‘प्लाटून’ के स्टार अभिनेता ने हाल ही में यह खुलासा किया था। ‘वेस्ट विंग’ के 75 वर्षीय स्टार मार्टिन ने फ्लोरिडा में आयोजित एक समारोह में कहा, साहस के जिस स्तर को मैं देख रहा था, मुझे उसपर यकीन ही नहीं आ रहा था।
 
उन्होंने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि एक स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में जिंदगी बिताने के लिए चार्ली की बाकी की जिंदगी का यह पहला दिन हो। चार्ली शीन ने मीडिया द्वारा लगाए जा रहे कयासों को विराम देते हुए एनबीसी टीवी को दिए एक साक्षात्कार में इस बात की पुष्टि कर दी कि वह एचआईवी पॉजिटिव हैं।
 
शीन ने टुडे शो के प्रस्तोता मैट लाउर को बताया, मुझे इन जारी हमलों और आधे-अधूरे सच पर लगाम लगानी है। उन्होंने कहा कि उनमें इस संक्रमण की पहचान चार दिन पहले हुई। 50 वर्षीय शीन ने कहा, इन तीन अक्षरों को स्वीकार करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि शुरूआती नतीजों पर जो  र्मिंदगी और गुस्सा आया, उसके कारण उन्होंने, मादक पदार्थां का सेवन किया और बहुत ज्यादा शराब पी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »