23 Apr 2024, 13:29:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

महिलाओं को अपने लिए आवाज उठाने की आवश्कता है : हेलन मिरेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2015 1:53PM | Updated Date: Nov 20 2015 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। जानी मानी अभिनेत्री हेलन मिरेन का मानना है कि महिलाओं को कम उम्र में ही यह सिखाया जाना चाहिए कि उन्हें अपने लिए कैसे खड़े होना है। फीमेलफर्स्ट के अनुसार 70 वर्षीय अभिनेत्री ने हॉलीवुड में असमानता की बात लिखने के लिए जेनिफर लॉरेंस की प्रशंसा की। हेलेन की कोई संतान नहीं है।
 
हेलन ने जेनिफर, केट विंसलेट, केट ब्लैंचेट और केरी मुलिगन समेत कई शीर्ष अभिनेत्रियों के साथ दिए गए संयुक्त साक्षात्कार में ‘हंगर गेम्स’ की अभिनेत्री से कहा, जिस तरह से आपने इसके बारे में लिखा, मुझे बहुत पसंद आया। आपने इसे बहुत सरल तरीके से और व्यक्तिगत रूप से लिखा है। आपने जिन चीजों के बारे में बात की, मैंने उन चीजों से काफी जुड़ाव महसूस किया...मैं विनम्र होना चाहती हूं। हमें विनम्र होना बंद करना होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »