29 Mar 2024, 15:26:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

2015 में सबसे ज्यादा कमाने वाली गायिका बनीं कैटी पेरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2015 2:22PM | Updated Date: Nov 8 2015 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजेलिस। अमरीकी गायिका कैटी पेरी 2015 में सर्वाधिक कमाई करने वाली गायिकाओं में सबसे ऊपर हैं। फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार सिंगर को ज्यादा कमाई करने वाली महिला गायिकाओं की सूची में सबसे ऊपर का स्थान दिया गया है।

 'एसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार कैटी पेरी ने इस साल 135 मिलियन डॉलर(लगभग 877 करोड़ रुपए) की कमाई की है। अपनी 2013 की अल्बम 'प्रिज्म' के समर्थन में पेरी ने दुनिया भर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 126 शो किए और हर शहर से 20 लाख डॉलर से ज्यादा की कमाई की।

इसके अतिरिक्त उनकी आय 'कवरगर्ल', 'कोती' और 'क्लेयरस' के साथ हुए करार से भी हुई.गायिका ने इस वर्ष की शुरुआत में फोर्ब्स को कहा, मुझे अपनी कंपनी की मालिक खुद होने पर गर्व है। मैं एक उद्यमी हूं। कमाई की इस दौड़ में पेरी के बाद 8 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ अगला स्थान टेलर स्विफ्ट को मिला है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »