28 Mar 2024, 19:05:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

घरेलू हिंसा के पीड़ितों की मदद करना मेरी जिम्मेदारी हैः हैली बेरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2015 11:35AM | Updated Date: Nov 7 2015 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। खुद घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकीं हॉलीवुड अदाकारा हैली बेरी का मानना है कि घरेलू हिंसा के पीड़ितों की मदद करना उनकी जिम्मेदारी है।
   
पीपल पत्रिका ने खबर दी है कि ‘एक्स मैन’ की अभिनेत्री खुद घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। उनका पूर्व प्रेमी उनके साथ हिंसा करता था। इसके अलावा, उनकी मां भी घरेलू हिंसा से पीड़ित थीं।
   
हैली ने कहा मैंने अपनी जिंदगी के कई वर्षों तक अपनी मां को पिटते देखा है और मैं उस समय खुद को मजबूर महसूस करती थी। मेरी एक समझ हैं। मैं ऐसा महूसस करती हूं कि मेरे पास कुछ है जो मैं इन महिलाओं को दे सकती हूं। ऐसा लगता है कि मैं इससे पार पा चुकी हूं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है।

अपने शांत मस्तिष्क से मैं अब भी संघर्ष कर रही हूं। इसलिए मैं इन महिलाओं की मदद कर रही हूं। इसके जरिए मैं अपनी मदद कर रही हूं। हैली (49) घरेलू हिंसा के बारे में गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग हिंसा के चक्र को समझ नहीं पाते हैं।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »