19 Apr 2024, 22:31:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

साइंस-फिक्शन फिल्म में साथ काम करेंगी रिहाना, कारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2015 9:06PM | Updated Date: Oct 30 2015 10:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। गायिका रिहाना और उनकी सहेली तथा मॉडल कारा डेलीविंग्ने आगामी साइंस-फिक्शन फिल्म ‘‘वैलेरियन’’ में साथ काम करेंगी। ई आॅनलाइन के अनुसार फिल्म में डेन डेहान और क्लाइव ओवेन भी होंगे। फिल्म की कहानी इसी नाम के साइंस-फिक्शन ग्राफिक उपन्यास पर आधारित है।
    

फिल्म पर काम कर रहे फ्रांसीसी फिल्मकार ल्यूक बेसन ने इसके बारे में सूचना इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 27 वर्षीय गायिका के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘फिल्म ‘‘वैलेरियन’’ में रिहाना भी होंगी और फिल्म में काम करने को लेकर वह भी काफी उत्साहित हैं।’’ यह फिल्म जुलाई 2017 में रिलीज होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »