19 Apr 2024, 21:41:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लॉस एंजिलिस। टीवी प्रस्तोता जिम्मी फेलोन के दाहिने हाथ में चोट लग गयी है। चार महीने पहले एक दुर्घटना में उनका बायां हाथ चोटिल हो गया था। पीपल मैगजीन ने खबर दी है कि 24 अक्‍टूबर को हॉवर्ड विश्वविद्यालय द्वारा हॉवर्ड लैमपून से सम्मानित होने के दौरान जिम्मे फेलोन को उनके दाहिने हाथ में चोट लग गई।
 
41 वर्षीय फेलोन का उपचार मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में किया गया, जिसके बाद वह जश्न में लौट आए। उन्हें ‘एल्मेर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन ह्यूमर’ से सम्मानित किया जा चुका है। एक सूत्र ने कहा, सब कुछ पूरी तरह से ठीक है। समारोह के दौरान अचानक एक लड़की आई और जानबूझकर उनके सामने घुटनों पर बैठ गईं और जैसे ही वह घुमे तो वह उसपर गिर पड़े क्योंकि उन्होंने उसे देखा नहीं था। गिरने से फेलोन के दाहिने हाथ में चोट लग गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »