26 Apr 2024, 03:00:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

क्रिस एंजल के बेटे को रक्त कैंसर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2015 11:06AM | Updated Date: Oct 26 2015 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। अमेरिकी जादूगर क्रिस एंजल के 20 माह के बेटे जॉनी क्रिस्टोफर सैरेन्टकोज को लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया होने का पता चला है। लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया रक्त कैंसर का एक प्रकार है। एसशोबिज की खबर के अनुसार, एंजल ने बेटे की बीमारी का पता चलने के बाद लॉस वेगास का शो ‘क्रिस एंजल बिलीव’ रद्द कर दिया है और अपने बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहने जा रहे हैं।
 
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, परिवार में पैदा हुई आपात स्थिति के चलते मैं इस सप्ताहांत का शो रद्द कर रहा हूं। हालांकि 47 वर्षीय जादूगर ने कभी यह पुष्टि नहीं की कि उनका एक बेटा भी है। इस बच्चे की मां ऑस्ट्रेलियाई महिला है जिससे क्रिस ने विवाह किया था। उनके निजी जीवन का खुलासा शुक्रवार को हुआ जब उन्होंने अपने 20 माह के बेटे की तस्वीर पोस्ट की जिसे वह गोद में ले कर खड़े हैं।
 
उन्होंने ट्वीट किया, आप सभी की संवेदनाओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। अब तक करीब 3,000 शो कर चुके क्रिस ने पहली बार कोई कार्यक्रम रद्द किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »