29 Mar 2024, 20:09:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

हॉलीवुड में सहज महसूस नहीं करती थींः फ्लीयर ईस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2015 11:43AM | Updated Date: Oct 25 2015 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। ब्रिटिश संगीत कलाकार फ्लीयर ईस्ट हॉलीवुड में सहज महसूस नहीं करती थीं। उनका कहना है कि जब वह लॉस एंजिलिस पहुंची थीं तो अपने को संभाल नहीं पाई थीं।
   
ग्राजिया मैगजीन की खबर के अनुसार, पिछले साल ‘एक्स फैक्टर’ में दूसरे स्थान पर रही 27 वर्षीय सुंदरी ने हाल ही में साइमन कॉवेल के साथ रिकार्ड समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद अपना पहला एलबम निकाला है, लेकिन हॉलीवुड में उनका सफर चुनौतीपूर्ण रहा है।
   
उन्होंने कहा मैं अपने को संभाल नहीं पा रही थी, क्योंकि मैं अभी तुरंत विमान से पहुंची थी और मेरा पहला कार्यक्रम बेबीफेस के साथ था। तब मैंने सोचा, मैं वर्षों से इसके लिए मेहनत कर रही थी और मैंने इसके हर पल से प्यार करने का फैसला किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »