24 Apr 2024, 03:16:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लॉस एंजिलिस। हमेशा अपने दोस्तों के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाने वाली केटी पेरी ने इस बार अपना जन्मदिन सादगी से मनाने की ठानी है। केटी इस बार अपने जन्मदिन पर राष्ट्रपति पद की दावेदार हिलेरी क्लिंटन के, आयोवा में आयोजित चुनाव अभियान का हिस्सा बनेंगी। हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के मुताबिक, केटी ने पिछले साल अपने जन्मदिन का जश्न मोरक्को के माराकोच में एक हफ्ते तक मनाया था। इस जश्न में उनके 70 से अधिक दोस्त शामिल हुए थे। केटी 31 अक्तूबर को 25 साल की होने वाली हैं।
   

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा बड़ी-बड़ी पार्टियां की है और मुझे थीम पार्टियां पसंद भी हैं। लेकिन पिछले साल मैंने कुछ ज्यादा ही बड़ा जश्न मना लिया था, इसलिए इस साल मैं अपना जन्मदिन सादगी से मनाना चाहती हूं।’’ ‘आइ किस्ड ए गर्ल’ की स्टार अपने जन्मदिन पर डेस मोइनेस, आयोवा में हिलेरी के लिए आयोजित डेमोक्रेटिक पार्टी के जेफरसन-जैकसन के रात्रिभोज में हिस्सा लेंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »