29 Mar 2024, 16:51:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लॉस एंजिलिस। गायक कान्ये वेस्ट के बाद अब अभिनेत्री लिंडसे लोहान ने भी 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि वह 2020 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकती हैं।
   

2015 एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड के दौरान 38 वर्षीय वेस्ट ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अब प्रतित होता है कि उनसे प्रेरित होकर ही ‘फ्रीकी फ्राइडे’ स्टार ने राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल होने की ठानी है। एस शोबिज की खबर के मुताबिक लोहान ने वेस्ट के साथ एक पुरानी फोटो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए इसकी घोषणा की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »