29 Mar 2024, 19:47:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

मेरा बेटा मेरी सबसे बेहतरीन उपलब्धि : कैरी अंडरवुड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2015 11:27AM | Updated Date: Oct 14 2015 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। हॉलीवुड म्यूजिक स्टार कैरी अंडरवुड और उनके पति माइक फिशर का बेटा ‘नन्हा फरिश्ता’ है और उसका होना उनके जीवन में सबसे बेहतरीन उपलब्धि है। कांटैक्ट म्यूजिक की खबर के मुताबिक, नैशविले प्रीडेटर्स के हॉकी स्टार माइक फिशर से 2010 में शादी करने वाली 32 वर्षीय काउंटी म्यूजिक स्टार ने फरवरी में इशायाह माइकल फिशर को जन्म दिया था जो अब आठ महीने का है।
 
उन्होंने बताया, मैं हमेशा कहती हूं कि वह मेरे या माइक के लिए सबसे अच्छी चीज है... इशायाह प्यारा बच्चा है। वह मुस्कुराता रहता है। वह केवल तभी रोता है जब वह भूखा होता है या उसे सोना होता है, उसके दांत निकल रहे हैं। वह बहुत ही प्यारा बच्चा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »