20 Apr 2024, 02:27:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

काइली जेनर पर लड़की को प्रताड़ित करने का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2015 2:56PM | Updated Date: Sep 23 2015 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर पर 17 वर्षीय एक लड़की का पीछा करने और उसे धमकी देने का आरोप है। माना जाता है कि जेडेन स्मिथ का लड़की के प्रति झुकाव होने के कारण ही उन्होंने ऐसा किया था। टीएमजेड के अनुसार, चेल्सी क्लार्क नामक लड़की ने काइली को रोकने की गुहार लगाई है क्योंकि काइली पिछले तीन साल से उसे प्रताड़ित कर रही हैं।

वेबसाइट द्वारा प्राप्त कानूनी दस्तावेज के मुताबिक, चेल्सी ने कहा कि कीपिंग अप विथ द करदाशियंस’’ की स्टार निराश हैं क्योंकि जेडेन चेल्सी से संबंध जोड़ना चाहते हैं।

काइली ने कथित रूप से चेल्सी को बुलाया और कहा, मेरे ब्वॉयफ्रेंड को छोड़ दो क्योंकि तुम कभी मेरी जैसी नहीं बन सकोगी। बहरहाल, जेडेन ने चेल्सी से अपने संबंधों पर अनभिज्ञता जताई क्योंकि फिलहाल वह साराह सिंडर को डेट कर रहे हैं। जेडेन से जुड़े सूत्रों ने कहा कि वह नहीं जानते कि चेल्सी कौन है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »