16 Apr 2024, 20:08:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

परमार्थ के लिए फिर साथ आए फ्रिडा पिंटो, देव पटेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2015 5:15PM | Updated Date: Sep 22 2015 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ में साथ काम कर चुके कलाकार फ्रिडा पिंटो और देव पटेल यहां एक परमार्थ संगठन की मदद के लिए फिर से साथ आए।
   
ऑनलाइन की खबर के मुताबिक 30 वर्षीय पिंटो और ‘चैप्पी’ के 25 वर्षीय अभिनेता पटेल ने ‘प्रथम’ नाम की संस्था की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। यह संगठन भारतीय बच्चों में शिक्षा और साक्षरता की दर बढ़ाकर गरीबी के चक्र से उन्हें मुक्ति दिलाने के लिए प्रयासरत है।
   
इन दोनों सितारों ने यहां प्रथम के एक कार्यक्रम में पैनल के सदस्यों के साथ जुड़े और कोष एकत्रित करने के लिए एक नीलामी में भी भाग लिया। दोनों वर्ष 2009 से 2014 तक डेट कर रहे थे।

पटेल जल्द ही ‘द मैन हू न्यू इन्फिनिटी’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर आधारित है। वहीं पिंटो ‘जंगल बुक ऑरिजिन्स’ में दिखाई देंगी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »