20 Apr 2024, 07:10:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लॉस एंजिलिस। आॅस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स एक स्पष्ट और खुशमिजाज महिला हैं और अपनी सफलता का श्रेय अपने पति डैनी मोडर को देती हैं। 
   

यूएस मैगजीन की खबर के मुताबिक, 47 वर्षीय जूलिया को लगता है कि पति के साथ रहने का मतलब दुनिया का सर्वाधिक सुरक्षित जगह पर रहना होता है। जूलिया और डैनी के तीन बच्चे हैं। इनमें से दस वर्षीय हेजल और फिनीयस जुड़वां हैं। उनसे छोटा बेटा आठ वर्षीय बेटे हेनरी है। वह खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हैं कि उनके जीवन में खुशियां हैं।
   

उन्होंने बताया, ‘‘मैं वास्तव में खुश हूं। आप स्वयं महसूस करेंगे कि आपको किसके साथ सर्वाधिक खुशी मिलती है। और तब आपको मेरी बात समझ में आ जाएगी।’’ अपनी मुस्कान के लिए चर्चित अभिनेत्री जूलिया ने हालांकि कहा कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ‘‘किसी की वजह से आपके जीवन मे सिर्फ और सिर्फ खुशियां आ जाती हैं। आप अपने रास्ते पर न सिर्फ आगे बढ़ते हैं बल्कि सफल भी होते हैं। कोई ऐसा होता है जिसे केवल आपकी फिक्र होती है.... आपके पति।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »