28 Mar 2024, 16:23:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लंदन। जानी मानी अभिनेत्री हेलेन मिरेन का मानना है कि जीवन में बाद में शादी करना ‘‘एक अच्छा विचार है’’। 70 वर्षीय ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ने 1997 में जब टेलर हैकफोर्ड से विवाह किया था, उस समय उनकी आयु 52 वर्ष थी। उन्होंने और हैकफोर्ड ने 11 साल एक दूसरे को डेट किया।
 
उनका मानना है कि कई युवतियां इसलिए जल्दी विवाह बंधन में बंध जाती हैं क्योंकि वे राजकुमारी की तरह दिखना चाहती हैं। हेलेन ने कहा, ''मुझे लगता है कि बाद में विवाह करना अच्छा विचार है। मैं कहूंगी कि युवावस्था में विवाह करना आम तौर पर बहुत अच्छा विचार नहीं है। केवल अच्छे कपड़ों के लिए जल्दी विवाह कर लेना तो बहुत खराब विचार है।’’ उन्होंने कहा, ''मैं सौभाग्यशाली हूं क्योंकि मैंने कई शानदार पोशाक पहनीं लेकिन आजकल की लड़कियां राजकुमारी की तरह दिखना चाहती है। वे सुंदर पोशाक पहनना चाहती हैं, आकषर्ण का केंद्र बनना चाहती हैं और इस सपने को 24 घंटे जीना चाहती हैं।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »