26 Apr 2024, 02:44:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

न्यूयार्क। डच मॉडल यिफके स्टर्म एक हादसे के बाद कोमा से बाहर आ गयी हैं। उसे उपचार के दौरान चिकित्सा कारणों से गहरी नींद में रखा गया था। पीपुल मैग्जीन की खबर के मुताबिक, विक्टोरिया सीक्रेट, चैनल एवं मार्क जैकब्स और रियल्टी टीवी कार्यक्रम हॉलैंड की ‘नेक्सट टॉप मॉडल’ इतावली द्वीप इस्चिया के तट पर दुर्घटना की शिकार हो गई और उनकी खोपड़ी में चोट लग गई।

33 वर्षीय मॉडल को हेलीकॉप्टर से नजदीक के नेपल्स में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मॉडल के पिता विल्फ्रेड स्टुर्म ने बताया कि उनकी बेटी की खोपड़ी में चोट लग गयी थी लेकिन वहां से खून नहीं निकला था। स्टुर्म जुलाई के महीने में मां बनी हैं और वह डच रेड क्रास फाउंडेशन की एम्बेसडर हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »