24 Apr 2024, 07:50:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

न्यूयॉर्क। हॉलीवुड अभिनेता मॉर्गन फ्रीमेन की नातिन की छुरा मार कर हत्या कर दी गई। उनका शव मैनहट्टन की एक सड़क पर मिला। पुलिस को तड़के करीब तीन बजे फोन पर सूचना दी गई कि 33 साल की एडेना हाइनेस का शव मैनहट्टन में एक सड़क पर पड़ा है और उसके सीने में कई बार छुरा मारे जाने के घाव हैं। एडेना को हरलेम हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना स्थल से पुलिस ने 30 साल के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वेस्ट 162 स्ट्रीट पर जिस जगह एडेना का शव मिला, उसके ठीक सामने उनका अपार्टमेंट भी है।


फ्रीमेन ने एक बयान जारी कर कहा है कि दुनिया कभी नहीं जान पाएगी कि वह कितनी प्रतिभाशाली थी और क्या कुछ दुनिया को दे सकती थी। एडेना ने खुद अभिनय का कोर्स किया था और वह शहरी युवाओं को पढ़ाती भी थी। वह फ्रीमेन की पहली पत्नी की नातिन थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »