24 Apr 2024, 00:09:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। हॉलीवुड फिल्म ‘एवरेस्ट’ 18 सितंबर को भारत में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म 1996 में माउंट एवरेस्ट दुर्घटना की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। बाल्तसार करमरकुर के निर्देशन में 3 डी में बनी इस फिल्म में जेसन क्लार्क, जोश ब्रोलिन, जॉन हॉक्स, रोबिन राइट, माइकल केली, सैम वर्थिंगटन, केरा नाइटली, एमिली वाटसन और जेक गिलेनहाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यूनिवर्सल पिक्चर्स की यह फिल्म भारत में हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल और तेलगू भाषा में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने की अविश्वसनीय घटनाओं से प्रेरित है जिसमें दो व्यक्तियों के नेतृत्व में चढ़ाई शुरू की जाती है और ये दल एक बर्फीले तूफान में फंस जाता है।
फिल्म की शूटिंग नेपाल, रोम और ब्रिटेन में की गयी है। ‘एवरेस्ट’ फिल्म में दो समूहों के समक्ष चुनौतियां आती है जिसमें से एक दल का नेतृत्व स्कॉट फिशर :गिलेनहाल: और दूसरे का नेतृत्व रॉब हॉल (क्लार्क) करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »