29 Mar 2024, 18:29:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

केली जेनर के जन्मदिन की पार्टी में जाने से रॉब करदाशियां का इनकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2015 12:19PM | Updated Date: Aug 12 2015 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। रिएलिटी टीवी स्टार रॉब करदाशियां अपनी सौतेली बहन केली जेनर के 18वें जन्मदिन की पार्टी में न जाकर खुश हैं। हालांकि उस पार्टी में केली के परिवार के सभी लोग मौजूद थे। रडार ऑनलाइन की खबर के अनुसार, 28 वर्षीय रॉब ने इस पार्टी में आमंत्रित होने के बावजूद शिरकत करने से इंकार कर दिया क्योंकि वह  किसी की भी परवाह नहीं करते।
 
इस मशहूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा, उन्हें हर चीज के लिए बुलाया गया लेकिन उन्होंने किसी भी अवसर पर शामिल होने से मना कर दिया।’’ जन्मदिन के इस जश्न में सात अगस्त को पूरे परिवार का भोज समारोह था और फिर दो दिन बाद बूस्टी बेलोज में रात के समय पार्टी थी। इस अवसर पर इस मशहूर परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।
 
सूत्र ने कहा कि रॉब ने कथित तौर पर न तो कोई फोन कॉल ली, न ही किसी के टेक्स्ट संदेश का जवाब ही दिया। वह सब को नजरअंदाज कर रहे हैं। अपनी मां को, बहनों को। उन्हें कोई परवाह नहीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »