29 Mar 2024, 15:38:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘अमेरिकन फैक्ट्री’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2020 11:33AM | Updated Date: Feb 10 2020 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिल्स। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा की निर्माता कंपनी हायर ग्राउंड प्रोडक्शंस की पहली फिल्म ‘अमेरिकन फैक्ट्री’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ऑस्कर मिला है। यहां डॉल्बी थिएटर में रविवार देर रात आयोजित 92वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में ओबामा दंपत्ति के हायर ग्राउंड प्रोडक्शंस की पहली फिल्म ‘अमेरिकन फैक्ट्री’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म के ऑस्कर से नवाजा गया। फिल्म निर्माता स्टीवन बोगनार और जूलिया रिचर्ट द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री में अमेरिका के ओहियो प्रांत में चीनी कंपनी फूयाओ के कारखाने की कहानी को फिल्माया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »