25 Apr 2024, 13:30:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

विक्टोरिया बेकहम के बिना फिर से जुड़ेंगी स्पाइस गर्ल्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2015 12:59PM | Updated Date: Aug 8 2015 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। अंग्रेजी पॉप गायिकी के जाने माने बैंड स्पाइस गर्ल्स के एक वैश्विक यात्रा के लिए फिर से साथ आने की खबर है लेकिन इस बार इस पुनर्मिलन में विक्टोरिया बेकहम नहीं होंगी। एस शोबिज की खबर के मुताबिक यह समूह अगले साल अपने पहले एकल गाने ‘वानाबी’ के 20 साल पूरे होने का उत्सव मनाएगा।
 
इस अवसर को यादगार बनाने के लिए वे कथित तौर पर एक वैश्विक कॉन्सर्ट श्रृंख्ला को शुरू करने की योजना को बना रही हैं, लेकिन एम्मा बंटन, मेल सी, गेरी हालीवेल और मेल बी के साथ इस बार मंच पर फैशन डिजायनर विक्टोरिया नहीं होंगी। एक सूत्र ने बताया, पॉप की दुनिया का यह अब तक का सबसे बड़ा पुनर्मिलन होगा। स्पाइस गर्ल्स को फिर से साथ देखने के लिए लोगों की बड़ी मांग है। खासकर इनके पहले गाने के अगली गर्मियों में दो दशक पूरे करने से बहुत सी यादें जुड़ी हुई हैं।
 
उन्होंने बताया, मेल बी पिछले महीने गुपचुप तरीके से लंदन गई थीं और अन्य तीन सदस्यों के साथ मिलकर इस योजना को मंजूरी दी थी। उनका इस कार्यक्रम से लगभग एक करोड़ पौंड कमाने का इरादा है। बेकहम ने इस समूह के 2007-2008 के पुनर्मिलन में भाग लिया था और तीन साल पहले लंदन ओलंपिक्स के समापन समारोह में वह दिखाई दी थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »