17 Apr 2024, 01:31:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लॉस एंजिलिस। हास्य कलाकार एमी शूमेर अमेरिका में ‘गन कंट्रोल’ कानून के बारे में जागरूकता फैलाना चाहती हैं। हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के अनुसार, 34 वर्षीय शूमेर ने कड़े ‘गन कंट्रोल’ कानून की वकालत की है। गत 23 जुलाई को एक थिएटर में गोलीबारी की घटना में दो महिलाएं मारी गई थीं और नौ अन्य घायल हो गए थे। इस थिएटर में शूमेर की फिल्म ‘ट्रेनरेक’ प्रदर्शित की जा रही थी।

शूमेर ने कहा, खतरनाक लोगों को बंदूक हासिल करने से रोकना संभव है। बंदूक से की जाने वाली हिंसा के लिए यह मेरी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया है लेकिन आखिरी नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »