25 Apr 2024, 10:36:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

‘सुपर पीएसी’ के लिए स्टीवन स्पीलबर्ग ने किया 10 लाख डॉलर का दान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2015 4:46PM | Updated Date: Aug 3 2015 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। ऑस्कर विजेता फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग ने अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में पूर्व अमेरिकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन को सहयोग देने के लिए 10 लाख डॉलर की राशि दान में दी है। डेडलाइन के अनुसार, दान की यह राशि हिलेरी के 2016 सुपर पीएसी (राजनीतिक कार्य समिति) को दी गई है। यह एक संगठन है जो चुनाव प्रचार अभियान के लिए सदस्यों से धन जुटाता है। हिलेरी के राष्ट्रपति पद की मुहिम में दान देने वाले अन्य लोगों की सूची में ‘‘स्टार वार्स’’ के निर्देशक जे. जे. अबराम्स और उनकी पत्नी केटी मैकग्रेथ भी शामिल हैं, दोनों ने पांच...पांच लाख डॉलर की राशि दान में दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »