29 Mar 2024, 19:49:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

संगीत कार्यक्रम के दौरान ट्रैविस स्कॉट गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2015 2:21PM | Updated Date: Aug 3 2015 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। संगीत कार्यक्रम के दौरान प्रशंसकों को सुरक्षा घेरा तोड़ने के लिए कथित तौर पर उकसाने के मामले में रैपर ट्रैविस स्कॉट को शिकागो में गिरफ्तार कर लिया गया। एस शोबिज की खबर के अनुसार 23 वर्षीय रैपर अपने प्रशंसकों को सुरक्षा की अनदेखी करने के लिए कथित तौर पर उकसाने के मामले में आरोपों का सामना कर रहे हैं। रैपर का असली नाम जैक्स वेबस्टर है।
 
जब ग्रांट पार्क में प्रशंसकों ने सुरक्षा घेरे की तरफ बढ़ना शुरू किया और वे मंच पर पहुंच गए तब डीजे ने जल्दी से संगीत बजाना बंद कर दिया और स्थिति बिगड़ने से पहले आयोजकों ने अपना काम शुरू कर दिया और वहां से भीड़ को हटाने की कोशिश की। स्कॉट को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »