28 Mar 2024, 19:20:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लॉस एंजिलिस। अपने गीत ‘यू आर माई वर्ल्ड’ से 1964 में धूम मचाने वाली ब्रितानी गायिका सिला ब्लैक का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। स्पेन पुलिस के अनुसार गायिका का शनिवार को दक्षिण स्पेन में निधन हो गया। ‘हॉलीवुड रिपोर्टर’ के अनुसार, निधन का कारण अब तक नहीं बताया गया है। संगीत और टेलीविजन के क्षेत्र में ब्लैक का 50 साल लंबा कॅरियर रहा। उनका जन्म उत्तर पश्चिमी इंग्लैंड के लिवरपुल में प्रिसिला व्हाइट में हुआ था। बीटल्स ने उनकी संगीत प्रतिभा को पहचाना। ब्लैक के पति बॉबी विलिस का 1999 में निधन हो गया था। ब्लैक के तीन बेटे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »