29 Mar 2024, 17:30:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लॉस एंजिलिस। टोरंटो में हुए एक कार हादसे में रैपर शेन रेडवे की मृत्यु हो गयी है। वह 26 वर्ष के थे। हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के मुताबिक, चैम्प मैनेजमेंट में रैपर के प्रतिनिधि ने उनकी मौत की पुष्टि की है। एक अगस्त शनिवार को हुए इस हादसे में मरने वाले तीन लोगों में रेडवे भी शामिल हैं। यह हादसा पीयरसन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के नजदीक एक राजमार्ग पर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब चार बजे हुआ। वाहन अनियंत्रित हो गया और यह एक रेलिंग से टकरा गया तथा इसमें आग लग गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »