29 Mar 2024, 10:57:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

मां की कब्र के नजदीक दफनाया जाएगा बॉबी क्रिस्टीना को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2015 11:48AM | Updated Date: Jul 29 2015 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। बॉबी क्रिस्टीना को उनकी मां व्हिटनी ह्यूस्टन की कब्र के पास दफनाया जाएगा। एबीसी न्यूज के मुताबिक 22 वर्षीय गायिका को न्यूजर्सी में वेस्टफील्ड के फेयरव्यू कब्रिस्तान में सोमवार को दफनाया जाएगा। बॉबी का निधन पिछले रविवार को हो गया। 
बॉबी का अंतिम संस्कार जॉर्जिया में शनिवार एक अगस्त को किया जाएगा।
 
उनको अल्फारेटा के सेंट जेम्स यूनाइटेड मेथोडिस्ट चर्च में सुबह 11 बजे श्रद्धांजलि दी जाएगी। जार्जिया में अपने घर के बॉथटब में बेहोश मिलने के बाद बॉबी करीब पांच महीने से ज्यादा वक्त तक कोमा में रही। उन्हें मार्च में पुनर्वास सुविधा भेजा गया था। इसके अगले माह ही उनकी नानी सिसरी ह्यूस्टन ने यह जानकारी दी थी कि बॉबी के मस्तिष्क में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें जून में हास्पिस फैसिलिटी में भेज दिया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »