26 Apr 2024, 03:59:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

सुरक्षा चिंताओं की वजह से क्रिस ब्राउन ने जकार्ता में शो रद्द किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2015 1:01PM | Updated Date: Jul 23 2015 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। रैपर क्रिस ब्राउन ने इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाला अपना आगामी कार्यक्रम रद्द कर दिया है। उन्होंने यह उन खबरों के आने के घंटों बाद किया जिनमें कहा गया है कि उनके फिलीपीन छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। ‘‘किस किस’’ के 26 वर्षीय गायक को 25 जुलाई को शहर में आना था, लेकिन जकार्ता में होने वाले संगीत कार्यक्रम को अब टाल दिया गया है।
 
उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया, सुरक्षा चिंताओं की वजह से 25 जुलाई को होने वाला कार्यक्रम पुनर्निर्धारित होगा। आइए, दुनियाभर में प्यार फैलाएं। कंसर्ट के प्रमोटरों ने खबर की पुष्टि की है। फिलीपीन की समाचार एजेंसी के मुताबिक, ब्राउन को हिरासत में लिया गया ताकि वह नववर्ष के मौके पर मनीला में एक संगीत कार्यक्रम को कथित तौर पर छोड़ने के बारे में सवालों का जवाब दे सकें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »