19 Apr 2024, 17:52:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

इस अभिनेत्री ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ की शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 12:41PM | Updated Date: Oct 20 2019 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने करीब 9 महने तक डेटिंग करने के बाद ऑर्ट गैलरी के निदेशक कुक मैरोने के साथ शादी कर ली। 34 साल के कूकी मारनी और जेनिफर लॉरेंस 2018 से डेट कर रहे थे। दोनों ने इसी साल फरवरी में सगाई की थी। पेज सिक्स के मुताबिक ऑस्कर जीतने वाली 28 वर्षीय लॉरेंस को हाल ही में सगाई की एक बड़ी सी अंगूठी पहने देखा गया जब वह 37 वर्षीय मैरोने के साथ न्यू यॉर्क सिटी में घूमती नजर आईं। एक सूत्र ने पेज सिक्स आउटलेट को बताया, “उनके हाथ में हीरे की बड़ी सी अंगूठी थी। उन्हें देख कर लग रहा था कि वह जश्न मना रहे हैं और लोग इस बारे में बात कर रहे थे।
 
हालांकि दोनों की शादी की तस्वीरें अभी सामने नहीं आईं हैं। जेनिफर लॉरेंस ने कूकी के साथ अपने रिलेशनशिप को बेहद सिक्रेट रखा था। लेकिन लॉरेंस के हाथ में एक बड़ी सी अंगूठी देखने के बाद फैंस को दोनों की सगाई की खबर लगी। कूकी मारनी न्यूयॉर्क ग्लैडस्टॉन आर्ट गैलरी के मालिक हैं। उनकी और जेनिफर लॉरेंस की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। मारनी के बारे में कहा जा रहा है कि वो कला प्रेमी शख्स हैं और उनकी आर्ट गैलरी के क्लाइंट में हाई-प्रोफाइल हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »