23 Apr 2024, 14:49:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री हेली बेरी अपना एक बेहद खास दिन अपनी शादी की सालगिरह भूल गईं।
    

पिपुल मैगजीन के अनुसार, बेरी (48) और ओलिवियर मार्टिंज (49) 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे और इस सप्ताह के शुरू में उनकी शादी के दो साल पूरे हो गए।
    

बेरी से जब यह पूछा गया कि वह इस जश्न को किस तरह से मनाने की योजना बना रही हैं, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे याद दिलाने के लिए आपका शुक्रिया-मुझे जल्दी से कुछ करना होगा।’’ इस जोड़े को 21 महीने का बेटा मैसियो भी है।
    

अभिनेत्री ने फ्रेंच अभिनेता से अपनी शादी पर खुशी जताते हुए कहा, ‘‘वाह-दो साल-यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।’’ बेरी को उनके पूर्व पति गैब्रिएल आॅबरी के साथ एक बेटी नाहला (सात) भी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »