23 Apr 2024, 18:56:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

अभिनेत्री के साथ दिनदहाड़े लूट - कार का शीशा तोड़ उड़ाए लाखों रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 3:27PM | Updated Date: Sep 1 2019 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हॉलीवुड अभिनेत्री जेना दीवान के साथ दिनदहाड़े लूटपाट हुई। लुटेरों ने अभिनेत्री जेना दीवान की कार में पहले तोड़फोड़ की और फिर उनके 3,000 डॉलर के यवेस सेंट लॉरेंट बैग को छीन लिया गया। खबर के मुताबिक, यह हादसा सोमवार दोपहर का है। उस वक्त जेना की कार यहां सनसेट स्ट्रिप पर पार्क की गई थी।
 
बताया गया हैं कि काउंटी शेरिफ के विभागीय अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने के साथ-साथ जेना के बॉयफ्रेंड स्टीव काजी भी वहां पहुंचे थे। जेना का बैग इंडियन करंसी के हिसाब से लगभग ढाई लाख रुपये का बताया जा रहा हैं और फोटोग्राफर्स द्वारा अपने कैमरे में काले रंग की हूडी और गहरे रंग की पतलून पहने एक महिला को पर्स ले जाते कैद किया गया है। लेकिन अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »