20 Apr 2024, 00:57:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

आएगा ‘जेम्स बॉण्ड’ का संगीतमय संस्करण ?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2015 3:47PM | Updated Date: Jul 4 2015 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ‘जेम्स बॉण्ड’ के निर्माता हैरी साल्ट्जमैन की बेटी मैरी साल्ट्जमैन ने बॉण्ड के स्टेज शो के अधिकार खरीद लिए हैं।डिजीटल स्पाई की खबर के अनुसार जेम्स बॉण्ड: द म्यूजिकल’ नामक इस शो में जे हेनरी वीज का संगीत और बोल होंगे जबकि डेव क्लार्क ने इसकी कहानी लिखी है। 

 

इस म्यूजिकल वर्जन में एक मौलिक कहानी होगी। इसमें बॉण्ड के कई खलनायकों के अलावा कई नए खलनायक भी होंगे। निर्माण एवं कलाकारों से जुड़ी जानकारी की घोषणा अभी नहीं की गई है लेकिन यह शो वर्ष 2017 के अंत में या वर्ष 2018 की शुरूआत में लास वेगास में शुरू होगा। डेनियल क्रैग की अगली बॉण्ड फिल्म ‘स्पेक्टर’ छह नवंबर को रिलीज होनी है।

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »