29 Mar 2024, 12:18:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Hollywood

मदद की गुहार था एमी वाइनहाउस का ‘रिहैब’ गाना: आसिफ कपाडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2015 2:34PM | Updated Date: Jul 4 2015 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। दिवंगत गायिका एमी वाइनहाउस पर ‘एमी’ नाम की डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले भारतीय मूल के ब्रिटिश फिल्मकार आसिफ कपाडिया ने कहा कि एमी को अपना लोकप्रिय गाना ‘रिहैब’ पसंद नहीं था और उन्हें कभी लगा भी नहीं था कि गाना इतना हिट साबित होगा। ई..ऑनलाइन की खबर के अनुसार कपाडिया ने कहा कि गाना एमी के ‘मदद की गुहार’ करने जैसा था।   
 
‘द रिटर्न’, ‘फार नॉर्थ’, ‘सेन्ना’ जैसी कई फिल्में निर्देशित कर चुके आसिफ ने कहा, मुझे नहीं लगता कि उन्हें यह गाना पसंद था। यह दर्दभरा और मदद की गुहार करने जैसा था। मुझे लगता है कि इसके हिट होने से उन्हें हैरानी हुई थी।     उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वह गाने को नापसंद करने लगीं।
 
लोग उन्हें यह गाना गाते देखना चाहते थे और वह हाथ में जाम लेकर इसे गाने लगीं। यह मदद की गुहार था। जब भी वह ‘ना’ कहती थीं, इसका मतलब ‘हां’ होता था। एमी ने ‘रिहैब’ गाना अपनी खुद की जिंदगी पर लिखा था। 23 जुलाई, 2011 को अत्यधिक शराब पीने से उनकी मौत हो गयी थी। उनकी उम्र केवल 27 साल थी। ‘एमी’ 10 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »