20 Apr 2024, 00:36:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

भीड़ में फैन ने इस अभिनेत्री को जबरदस्ती पकड़ा - किया KISS

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2019 4:53PM | Updated Date: Jun 4 2019 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेत्री और सिंगर माइली सायरस को हाल ही में एक सनकी फैन का सामना करना पड़ा। वह जब स्पैन के बार्सिलोना शहर में अपने पति लियाम हेम्सवर्थ के साथ होटेल से बाहर निकलीं तो एक फैन ने उन्हें न सिर्फ जबरन पकड़ लिया बल्कि उन्हें किस भी किया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
जानकारी के मुताबिक, माइली बार्सिलोना में परफॉर्मेंस के लिए पहुंची थीं। वह जब पति लियाम के साथ रविवार को होटल से बाहर निकलीं तो मीडिया और फैन्स ने उन्हें घेर लिया। इस भीड़ में से उन्हें निकालने के लिए बॉडीगॉर्ड्स को बीच में आना पड़ा। जब यह स्टार कपल भीड़ में से रास्ता बनाते हुए आगे बढ़ रहा था तभी एक शख्स ने माइली को बालों से पकड़ा और अपनी ओर खींचते हुए उन्हें जबरन किस कर दिया। माइली ने शख्स को धक्का देते हुए खुद से दूर किया।
 
बता दें इस घटना के बाद माइली को जबरदस्ती किस वाले व्यक्ति की काफी आलोचना हो रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को माइली क्लिप नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ लिखा है- 'मैं इससे पूरी तरह से निराश हूं। कुछ फैंस को जानना चाहिए कि व्यक्तिगत स्पेस का मतलब क्या होता है! आपको उसका सम्मान करना चाहिए। आपको कौन उसे छूने और इस तरह से किस करने की अनुमति देता है? वह डर गई हैं। मुझे उम्मीद है कि वह इस स्थिति के बाद ठीक है। मैं ये कल्पना कर ही डर गई कि क्या होता अगर लियाम उसके साथ नहीं होते।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »