19 Apr 2024, 07:37:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

जॉन सिंगलटन अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 11:10AM | Updated Date: Apr 23 2019 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजेलिस। ऑस्कर नामांकित निर्देशक जॉन सिंगलटन को स्ट्रोक आने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी।
 
शनिवार को जारी एक बयान में उनके परिवार ने कहा, जॉन अभी आईसीयू में डॉक्टरों की देखरेख में हैं। इस वक्त उन्हें और हमारे परिवार को निजता की जरूरत है। प्रशंसक, परिवार और सहकर्मी सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं, जिसकी हम सराहना करते हैं।"
 
डॉक्टरों का कहना है कि यह एक हल्का स्ट्रोक है। एफ एक्स नेटवर्क ने एक बयान में कहा, जॉन की हालत के बारे में जानकर हमें बेहद दुख हुआ, लेकिन हम जानते हैं कि जॉन एक योद्धा हैं। हम सभी उनके लिए दुआं मांग रहे हैं और हमारी टीम उनके परिवार के साथ है। हम जॉन के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »