29 Mar 2024, 06:56:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लंदन। अभिनेता टॉम हार्डी एक बार फिर पिता बने हैं। उनकी पत्नी शार्लोट रिले ने कुछ दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया। यह उनकी दूसरी संतान है। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, उन्होंने फिल्म 'फोरेस्ट गंप' पर बेटे का नाम फोरेस्ट रखा है क्योंकि शार्लेट को टॉम हैंक्स की यह फिल्म बेहद पसंद है।
 
उन्होंने दोस्तों से पहले ही कह दिया कि बच्चा बिल्कुल टॉम जैसा दिखता है। सूत्र ने कहा, वे नवजात शिशु की जरूरतों के हिसाब से काम कर रहे हैं। हार्डी और शार्लोट चार वर्ष पहले वर्ष 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने अक्टूबर 2015 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »