25 Apr 2024, 20:27:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी विश्व कप : जर्मनी ने पाकिस्तान को 1-0 से दी मात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2018 10:52AM | Updated Date: Dec 2 2018 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। चार बार की चैंपियन पाकिस्तान ने ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता जर्मनी को कड़ी टक्कर देने के बावजूद हॉकी विश्व कप के पूल डी मुकाबले में शनिवार को यहां 0-1 से हार गया। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट को लेकर जिस तरह की तैयारी की थी उसे देखते हुए इस नतीजे को उसके लिए संतोषजनक कहा जा सकता है। पैसे की कमी के कारण पाकिस्तानी टीम के इस टूर्नामेंट में भागीदारी पर संदेह था लेकिन अंतिम समय में हायर कंपनी के साथ प्रायोजन समझौते से वह यहां आ सके। कुछ दशक पहले तक पाकिस्तान की टीम हॉकी की दुनिया में शीर्ष टीमों में थे लेकिन पिछले कुछ दशकों में उनके खेल में गिरावट आई है।
 
पाकिस्तान की पहले दो क्वॉर्टर में जर्मनी को रोकने में पूरी तरह सफल रही। जर्मनी ने गोलपोस्ट के दोनों ओर से मौके बनाने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। इस बीच पाकिस्तान के गोलकीपर इमरान बट ने दो बार टीम को पिछड़ने से बचाया। उन्होंने तीसरे मिनट में जर्मनी के क्रिस्टोफर रूहर के पास पर बेनेडिक्ट फुर्क के पास को गोल बदलने से रोका। मध्यांतर के बाद छोर बदलने के बाद जर्मनी ने गोल का खाता खोला। निकलस वेल्लेन के पास को मिलत्काउ ने गोल में बदल दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »