20 Apr 2024, 02:09:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी वर्ल्‍ड कप : भारत ने की धमाकेदार शुरुआत - द.अफ्रीका को 5-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2018 10:53AM | Updated Date: Nov 29 2018 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। 43 साल के लंबे अंतराल के बाद खिताब जीतने के मजबूत लक्ष्य के साथ उतरी भारतीय टीम ने विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार को कलिंगा स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप सी मुकाबले में 5-0 से हरा दिया। 
विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर की टीम भारत ने 15 वीं रैंकिंग के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरे मैच में दबदबा बनाए रखते हुए बेहतरीन जीत अपने नाम की।
 
भारत की जीत में मनदीप सिंह ने 10वें, आकाशदीप सिंह ने 12वें, सिमरनजीत सिंह ने 43वें और 46वें तथा ललित उपाध्याय ने 45वें मिनट में गोल किए। सिमरनजीत को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार मिला। 15 हजार दर्शकों से खचाखच भरे कलिंगा स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों के हर मूव पर दर्शकों का शोर आसमान को छू रहा था। 
 
तेजतर्रार शुरुआत
भारत ने मुकाबले में तेज तर्रार शुरुआत की और 12वें मिनट तक ही 2-0 की बढ़त बना ली। भारत ने पहले क्वार्टर में दो गोल किए, लेकिन उसे दूसरे क्वार्टर में कोई गोल करने में कोई कामयाबी नहीं मिली। हालांकि दूसरे क्वार्टर में भारत ने एक पेनल्टी कॉर्नर और कुछ नजदीकी मौके भी गंवाए।
 
ऐसे हुए गोल
- 10वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर आकाशदीप सिंह ने बॉल को सर्कल में भेजा और हरमनप्रीत सिंह ने शॉट लिया, लेकिन शॉट को रोक लिया गया। रिबाउंड पर मिली गेंद पर मनदीप सिंह ने दो टच के बाद गेंद को गोल की दिशा दिखा दी। पहले गोल के दो मिनट बाद ही 12वें मिनट में आकाशदीप ने भारत को 2-0 से आगे कर दिया। 
- तीसरा क्वार्टर चल रहा था और 42वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने खतरा टाल दिया। इसके बाद जवाबी हमलों में भारत ने ताबड़तोड़ दो गोल करते हुए तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक स्कोर 4-0 पहुंचा दिया। 
- चौथा क्वार्टर शुरू हुआ और भारत का दबाव बदस्तूर जारी रहा और भारत ने 46वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पांचवां गोल दाग दिया। भारत ने 5-0 के स्कोर के साथ मैच समाप्त किया और अपने उपकप्तान चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम को उनके 200वें अंतर्राष्ट्रीय मैच में जीत का तोहफा दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »