25 Apr 2024, 02:25:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत और पाक के बीच द्विपक्षीय हॉकी श्रृंखला बहाल हो: शेख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2015 3:18PM | Updated Date: Jun 9 2015 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंधों की बहाली को लेकर चल रही कवायद के बीच पाकिस्तानी हॉकी टीम के मुख्य कोच शहनाज शेख ने कहा है कि दोनों देशों को परस्पर हॉकी संबंध भी बहाल करने चाहिए ताकि एशियाई हॉकी को बचाया जा सके।
     
बेल्जियम के एंटवर्प में 20 जून से शुरू हो रहे विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल की तैयारियों में जुटे शेख ने कहा हम भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय हॉकी बहाल करने की सिफारिश करना चाहते हैं वरना एशियाई हॉकी खत्म हो जाएगी। हमारे खिलाड़ी ‘क्लासिकल हॉकी’ की बजाए ‘क्लीनिकल हॉकी’ खेलने लगेंगे।

भारत और पाकिस्तान विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल में पूल ए में हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और पोलैंड की टीमें भी हैं। भारत और पाकिस्तान का सामना 26 जून को होगा और पाकिस्तानी कोच को यकीन है, कि उनकी टीम फिर चिर प्रतिद्वंद्वी को हराएगी। पिछले साल भुवनेश्वर में दिसंबर में हुए चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 4.3 से हराया था।
  
पाकिस्तान के लिए 68 मैचों में 45 गोल कर चुके दो बार के ओलंपियन शेख ने कहा आधुनिक हॉकी में शीर्ष एक से दस तक की टीमों में ज्यादा फर्क नहीं है। हमने चैम्पियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारत को भारत में हराया लिहाजा टीम में क्षमता की कमी नहीं है। मैच के दिन प्रदर्शन मायने रखता है और हमारी तैयारी काफी पुख्ता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »