23 Apr 2024, 14:02:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में ब्यूनस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2018 9:45PM | Updated Date: Oct 13 2018 9:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आयर्स। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपनी विजयी लय बरकरार रखते हुए पोलैंड को 3-0 से हराकर यहां युवा ओलंपिक खेलों की फाइव ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम के लिये यहां पार्क पोलिडेपोर्टिवो रोका स्टेडियम में चल रहे मुकाबले में लालरेमसियामी ने 10वें, कप्तान सलीमा टेटे ने 14वें और बलजीत कौर ने 14वें मिनट में गोल किए। मैच के शुरूआत में ही पोलैंड के लिये दूसरे मिनट में विक्टोरिया जिमरमान ने गोल का अच्छा मौका बनाया जिसे भारतीय गोलकीपर बिचू खेरिबम ने विफल कर रही।

भारत की मुमताजÞ खान को भी इसी मिनट में गोल का मौका मिला लेकिन वह इसे भुना नही सकीं। पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारतीय फारवर्ड लालरेमसियामी ने पोलैंड की निकोल क्रुजÞ को पछाड़ते हुये टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में पोलैंड ने बराबरी के लिये प्रयास तेजÞ कर दिये। शुरूआत में भारत ने गोल के मौके बनाये और 14वें मिनट में कप्तान सलीमा ने गोल कर भारत को 2-0 तथा बलजीत ने 54 सेकंड बाद ही एक और गोल कर भारत की जीत 3-0 से सुनिश्चित कर दी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »