19 Apr 2024, 10:10:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत और पाकिस्तान में होगी कांसे की जंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 9:52PM | Updated Date: Aug 31 2018 9:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। एशियाई हॉकी की दो दिग्गज टीमें भारत और पाकिस्तान निराशाजनक रूप से अपने सेमीफाइनल मुकाबले हारने के बाद 18वें एशियाई खेलों में शनिवार को होने वाले तीसरे स्थान के मुकाबले में कांस्य पदक की जंग लड़ेंगी। एशियाई खेलों के इतिहास में यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें कांस्य पदक के मुकाबले में उतरेंगी। इसे किसी विडंबना से कम नहीं कहा जायेगा कि गत चैंपियन भारत ने जिस जापान को ग्रुप मैच में 8-0 से और पूर्व चैंपियन पाकिस्तान ने मलेशिया को 4-1 से हराया था, वही टीमें स्वर्ण पदक का मुकाबला खेलेंगी। भारत को सेमीफाइनल में मलेशिया ने सडन डैथ में 7-6 से और जापान ने पाकिस्तान को 1-0 से हराया था।

भारत और पाकिस्तान दोनों ने लीग मैचों में क्रमश: 76 और 45 गोल किए थे। लेकिन अहम सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने घुटने टेक दिए। 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों के बाद से भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के खिलाफ 15 मैच खेले हैं जिनमें से भारत ने 9 जीते हैं। भारत ने लीग मैच में हांगकांग को 26-0 से हराकर अपना नया रिकार्ड बनाया था लेकिन मलेशिया से मिली हार ने करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ दिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »