28 Mar 2024, 23:09:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई गेम्‍स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 8-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2018 11:10AM | Updated Date: Aug 25 2018 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जर्काता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एशियन गेम्स में विजयी प्रदर्शन जारी है और शुक्रवार को उसने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पूल-ए के मुकाबले में जापान को 8-0 से हरा दिया। जकार्ता में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम के लिए रुपिंदर पाल सिंह और मनदीप सिंह ने 2-2 गोल किए। भारतीय टीम ने इसी के साथ एशियन गेम्स में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। दिलचस्प है कि भारतीय टीम ने तीन मुकाबलों में अभी तक कोई गोल नहीं खाया है और विपक्षी टीम उसके सामने बेबस सी नजर आई। इससे पहले भारतीय टीम ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से और हॉन्ग कॉन्ग चाइना को 26-0 के ऐतिहासिक अंतर से मात दी थी।
 
24-27 से हारी महिला कबड्डी टीम 
भारतीय महिला कबड्डी टीम को भी मजबूत ईरान के खिलाफ शुक्रवार को एशियाई खेलों में अपनी बादशाहत गंवानी पड़ गई और वह रोमांच की पराकाष्ठा से भरे स्वर्ण पदक मुकाबले में 24-27 से पराजित हो गयी और रजत पदक मिला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »