जर्काता। एशियाई खेलों में सोमवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद दिया। यह भारत की एशियाड में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह और मनप्रीत सिंह ने 3-3, रुपिंदर सिंह और आकाशदीप ने 2-2, तो वहीं एस. वी. सुनील, विवेक सागर, हरमनप्रीत और अमित ने 1-1 गोल दागे।