29 Mar 2024, 00:00:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को 2-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 3:21PM | Updated Date: Jul 19 2018 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एंटवर्प (बेल्जियम)। भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने यहां छह देशों के अंडर 23 टूर्नामेंट में बेल्जियम को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार भारत की ओर से संगीता कुमारी (36वें मिनट) और सलीमा टेटे (42वें मिनट) ने गोल दागे। भारत ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 4-1 से हराने के बाद दूसरे मैच में ग्रेट ब्रिटेन को 1-0 से शिकस्त दी थी।     
    
मंगलवार की रात प्रीति दुबे की अगुआई वाली भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की। पहले और दूसरे क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं दाग सकी। भारत अंतत: तीसरे क्वार्टर में बेल्जियम के डिफेंस को भेदने में सफल रहा और टीम ने 36वें मिनट में संगीता के गोल की बदौलत बढ़त बनाई।          
 
सलीमा ने 42वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। भारतीय टीम ने अंतिम क्वार्टर में भी बेल्जियम को गोल से महरूम रखते हुए जीत दर्ज की। भारतीय टीम अपने चौथे मैच में कनाडा से भिड़ेगी।  
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »