29 Mar 2024, 11:02:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नए कोच के साथ हमारा आत्मविश्वास बढा है: अनुराधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2015 1:50PM | Updated Date: Jun 1 2015 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फारवर्ड अनुराधा देवी का मानना है कि इस महीने के आखिर में होने वाले एफआईएच विश्व लीग सेमीफाइनल की तैयारी में जुटी महिला हॉकी टीम का आत्मविश्वास नए कोच मथियास अहरेंस के आने से बढा है। भारत की 18 सदस्यीय टीम का ऐलान पिछले सप्ताह किया गया। फिलहाल टीम मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर अभ्यास कर रही है।
    
अनुराधा ने कहा नए कोच के साथ हम काफी कुछ सीख रहे हैं। हमारा आत्मविश्वास बढा है और हमारा मानना है कि हम अपनी कमियों से पार होकर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। उसने कहा हमें अच्छे प्रदर्शन का यकीन है और पहले मैच का इंतजार भी है। भारत को 20 जून को पहले मैच में बेल्जियम से खेलना है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »